राजकार्य में बाधा डालने के आरोप मे चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Description of image

बीकानेर। अवैध बिजली कनेक्शन काटने गये बीकेईएसएल के कर्मचारियों पर पत्थर फेंकने व जान से मारने की धमकी देने केमामले में कंपनी के कनिष्ठ अभियंता द्वारा चार आरोपियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया गया है। बीकेईएसएलल कंपनी के कनिष्ठ अभियंता अजित कुमार ने नाल थाना में लिखित परिवाद दिया की परिवादी अपने स्टाफ के साथ करमीसर के स्वराज नगर निवासी जयप्रकाश पुत्र भीखाराम के घर पर अवैध तार डालकर लिये गये बिजली कनेक्शन को काटने गये तो आरोपी जयप्रकाश, पूनमचंद महेश व अन्य ने उन पर पत्थर फेंके व जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण में जांच नाल थाना के सहायक उपनिरीक्षक कालुराम को सौंपी गई है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…