बीकानेर रेल मंडल की आय में निरंतर वृद्धि

Description of image

उत्तर- पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल की आय में निरंतर वृद्धि हो रही है। इस वित्तीय वर्ष 2024- 25 में नवम्बर माह तक आरक्षित तथा अनारक्षित टिकटों की बिक्री से प्राप्त आय 404.79 करोड रुपए है, जबकि गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में नवम्बर माह तक आरक्षित तथा अनारक्षित टिकटों से प्राप्त आय 402.44 करोड रुपए थी। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष नवम्बर माह तक आय में 0.58% की वृद्धि हुई।

इसी प्रकार अन्य कोचिंग से इस वित्तीय वर्ष 2024- 25 में नवम्बर माह तक 50.49 करोड रुपए की आय हुई जबकि गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में नवम्बर माह तक 42.65 करोड रुपए कि आय हुई थी।इस प्रकार इस वित्तीय वर्ष में नवम्बर माह तक 18.38% आय अधिक हुई।

इसी प्रकार मालभाड़े से इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में नवम्बर माह 352.89 करोड़ रु.की आय प्राप्त हुई जबकि गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में नवम्बर माह तक 343.64 करोड़ रु.की आय प्राप्त हुई !इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष नवम्बर माह तक 2.69% अधिक आय प्राप्त हुई !

इसी प्रकार से अन्य विविध स्रोतों से इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में नवम्बर माह तक 146.68 करोड रुपए की आय हुई, जबकि गत वित्तीय वर्ष 2023-24 मे नवम्बर माह तक 50.86 करोड़ रुपये थी।इस प्रकार गत वितीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष नवम्बर माह तक 188.40% आय अधिक अर्जित की है।

इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में नवम्बर माह तक बीकानेर मंडल की कुल आय 954.85 करोड रुपए है, जबकि गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में नवम्बर माह तक 839.59 करोड रुपए की आय हुई, इस प्रकार इस वित्तीय वर्ष नवम्बर माह तक बीकानेर रेल मंडल ने 13.73% अधिक आय प्राप्त की है।

इस वर्ष 2024- 25 में नवम्बर माह तक 341.78 करोड़ यात्रियों ने मंडल पर रेल यात्रा की जबकि गत वर्ष 2023- 24 में नवम्बर माह तक 312.42 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की थी, इस प्रकार इस वर्ष गत वर्ष की तुलना में 9.40% यात्री भार अधिक रहा।

बीकानेर रेल मंडल का ट्रेनों के संचालन में, समयपालन 95.31% रहा,जो कि श्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ उत्तर पश्चिम रेलवे में दूसरे स्थान पर है

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…