
यात्री सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 04715 बीकानेर- साईंनगर शिर्डी साप्ताहिक रेल संचालन की अवधि दिनांक 04.01.2025 से 29.03.2025 तक बढ़ाई गई है, यह रेलसेवा प्रत्येक शनिवार को बीकानेर से रवाना होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04716 साईंनगर शिर्डी- बीकानेर साप्ताहिक रेल संचालन की अवधि 05.01.2025 से 30.03.2025 तक बढ़ाई गई है यह रेलसेवा प्रत्येक रविवार को साईंनगर शिर्डी से रवाना होगी।