महाजन फायरिंग रेंज मे युद्धाभ्यास के दौरान हुआ बम विस्फोट दो सैनिको की मौत, एक गंभीर घायल

Description of image

 

बीकानेर। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास के दौरान बम फटने से बड़ा हादसा हुआ। इस घटना में दो सैनिकों का निधन हो गया, जबकि एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सैनिक को तुरंत सूरतगढ़ मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के नॉर्थ कैंप में हुई। जानकारी के मुताबिक, युद्धाभ्यास के दौरान बम में विस्फोट हुआ, जिससे दो सैनिकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा इतना गंभीर था कि आसपास मौजूद सैन्य अधिकारियों और पुलिस को तुरंत मौके पर पहुंचना पड़ा।

हादसे की सूचना मिलते ही सैन्य अधिकारी और पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया गया है, और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में यह दो दिनों के अंदर दूसरा हादसा है। इससे पहले भी एक दुर्घटना में एक जवान की मौत हो चुकी है। इन घटनाओं ने सुरक्षा प्रोटोकॉल और उपकरणों की जांच-पड़ताल पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …