शद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत कारवाई मे 8100 किलो मावा पकड़ा

Description of image

बीकानेर। त्यौहार के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग शद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत लगातार कार्रवाई कर रहा है। बीते दिनों भी शहर के कई प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों में मिलावट का सामान मिला था। जिसे नष्ट करवाया गया था। आज स्वास्थ्य विभाग ने मुखबिर की सूचना पर फलौदी और बज्जू से आ रही दो पिकअप नाल में रूकवाई गई। इसमें 405 टीन में 8,100 किलो मावा पकड़ा गया है। इसकी जांच उरमूल डेयरी प्लांट पर मौजूद लैब पर की जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह गहलोत, श्रवण कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार तथा राकेश गोदारा कार्रवाई में शामिल। उरमूल डेयरी प्लांट के मैनेजर ओमप्रकाश भांभू मौके पर मौजूद रहे। साध ने बताया कि हमारी कार्रवाई के बाद अब मावे की जांच की जार ही है। वहीं कई टीन में मावे में तेल की मिलावट मिली है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…