बल्लभ गार्डन इलाके में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव मिलने से फैली सनसनी

Description of image

बीकानेर। शहर के बल्लभ गार्डन इलाके में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव मिलने से सनसनी फैल गई।नितिन खत्री (50) का शव फंदे से लटका मिला, जबकि उनकी पत्नी रजनी (45) और बेटी जेसिका (18) की लाश फर्श पर पड़ी मिली। पुलिस इसे सामूहिक आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन हत्या की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा रहा।जानकारी के अनुसार, बल्लभ गार्डन में चिराग होटल के सामने वाली सड़क पर करीब 300 मीटर अंदर नितिन खत्री (50) का मकान है। इसी मकान में वह अपनी पत्नी रजनी (45) और बेटी जेसिका (18) के साथ रहते थे। मकान से बदबू आने पर पड़ोसियों ने बुधवार की रात पुलिस को खबर दी। पुलिस ने देखा कि नितिन का शव फंदे पर लटका है। पत्नी और बेटी के शव नीचे पड़े थे। फौरन एफएसएल और एमओबी की टीम मौके पर बुलाई गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में इलाके लोग इकट्‌ठे हो गए। तीनों शव 10-15 दिन पुराने लग रहे हैं।एसपी कावेंद्र सिंह सागर, सीओ सदर आईपीएस विशाल जांगिड़ सहित तमाम पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। व्यास कॉलोनी पुलिस थाना एसएचओ सुरेंद्र पचार ने बताया- तीनों शवों को पीबीएम हॉस्पिटल में रखवाया गया है। आशंका है कि पति-पत्नी, बेटी ने सामूहिक आत्महत्या की है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि पहले पत्नी और बेटी को नितिन खत्री ने मार डाला होगा। इसके बाद खुद फंदा लगा लिया होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तस्वीर साफ होगी।नितिन खत्री पानी और बिजली दोनों की फिटिंग का काम करते थे। कॉलोनी में ही उनकी पानी-बिजली फिटिंग के सामान की दुकान भी है। वल्लभ गार्डन में गली के ठीक सामने उनका मकान है। पिछले लंबे समय से इसी कॉलोनी में नितिन परिवार सहित रहते थे। नितिन की इसी आमतौर पर उनकी पत्नी रजनी भी दुकान पर बैठा करती थीं। बेटी जेसिका कॉमर्स की स्टूडेंट थी। पड़ोसियों ने बताया कि दुकान अच्छी चलती थी। इसलिए आर्थिक तंगी जैसी कोई बात नहींघटना के बाद इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। मौके पर एसपी कावेंद्र सिंह सागर, सीओ सदर आईपीएस विशाल जांगिड़ और अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने घर को सील कर दिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …