खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल बने अनुसूचित जाति कल्याण समिति के सभापति

Description of image

बीकानेर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोलहवीं राजस्थान विधानसभा की वर्ष 2025-26 के लिए समितियों का गठन किया है। श्री देवनानी ने गठित राजस्‍थान विधान सभा की नियम समिति, प्रश्‍न एवं संदर्भ समिति, महिलाओं एवं बालकों के कल्‍याण संबंधी समिति, पिछड़े वर्ग के कल्‍याण संबंधी समिति, अनुसूचित जाति कल्‍याण समिति, अनुसूचित जनजाति कल्‍याण समिति, गृह तथा स्‍थानीय निकायों और पंचायतीराज संस्‍थाओं संबंधी समिति, पुस्‍तकालय एवं सरकारी आश्‍वासनों संबंधी समिति, याचिका एवं सदाचार समिति, विशेषाधिकार एवं अधीनस्‍थ विधान संबंधी समिति, अल्‍पसंख्‍यकों के कल्‍याण एवं पर्यावरण संबंधी समिति, सामान्‍य प्रयोजनों संबंधी समिति के लिये सभापतियों व सदस्‍यों का मनोनयन किया है।

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने अनुसूचित जाति कल्‍याण समिति के सभापति पद पर खाजूवाला विधायक डॉ. विश्‍वनाथ मेघवाल को नियुक्त किया है।

अनुसूचित जाति कल्‍याण समिति में श्री बहादुर सिंह, श्री कालूराम, श्री चुन्‍नी लाल सी.एल. प्रेमी बैरवा, श्री सोहन लाल नायक, श्री आदू राम मेघवाल, श्री राधेश्‍याम बैरवा, श्री राम सहाय वर्मा, श्री विक्रम बंशीवाल, श्री लक्ष्‍मण राम, श्रीमती गीता बरवड, श्रीमती अनीता जाटव और श्री संजय कुमार को सदस्य मनोनीत किया गया है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …