दीपावली पर अस्थाई फायर वर्क्स अनुज्ञापत्र के लिए आवेदन, 19 सितंबर तक किए जा सकेंगे आवेदन

Description of image

बीकानेर, 10 सितंबर। दीपावली पर अस्थाई फायरवर्क्स (केवल ग्रीन आतिशबाजी) के लिए शहरी क्षेत्र के इच्छुक आवेदक 19 सितम्बर (शुक्रवार) तक निर्धारित आवेदन-पत्र भर कर, आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर जिला कलेक्टर कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

प्रभारी अधिकारी न्याय शाखा (कलेक्ट्रेट) एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (नगर) रमेश देव ने बताया कि बीकानेर शहरी क्षेत्र पुलिस थाना-नयाशहर, कोतवाली, कोटगेट, सदर, गंगाशहर, जेएनवीसी, बीछवाल, मुक्ताप्रसाद के अलावा शेष सभी आवेदकों को आवेदन के लिए संबंधित उपखण्ड मजिस्ट्रेट कार्यालय में सम्पर्क करना होगा। बीकानेर शहर के अत्यंत भीड़ भाड़ वाले बाजार यथा स्टेशन रोड, केईएम रोड, कोटगेट, फड़ बाजार, सट्टा बाजार, तोलियासर भैरूंजी की गली, बड़ा बाजार, बैदो का चौक इत्यादि क्षेत्रों के लिए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों से जांच उपरांत उपयुक्त पाए जाने पर ही नियमानुसार अस्थाई फायर वर्क्स अनुज्ञा पत्र जारी किया जाएगा।

 

*संलग्न करने होंगे यह दस्तावेज*

उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र एई-5 सभी कॉलम स्पष्ट रूप से भरे हुए हों, आवेदक की चार पासपोर्ट साईज नवीनतम फोटो, जन्म प्रमाण पत्र के सम्बद्ध दस्तावेज की स्वहस्ताक्षरित प्रति (यथा जन्म प्रमाण पत्र, दसवीं की मार्क शीट, पैन कार्ड की प्रति, ड्राईविंग लाईसेंस की प्रति), पहचान पत्र संबंधित दस्तावेज (आधार कार्ड व वोटर आईडी की स्व हस्ताक्षरित प्रति), आवेदक द्वारा प्रस्तुत शपथ पत्र (50 रुपए स्टाम्प पर नोटरी द्वारा सत्यापित), दुकान के मालिकाना हक के संबंध में दस्तावेज (यथा दुकान का पट्टा या किरायेनामे की स्व-हस्ताक्षरित प्रमाणित प्रति) किरायेनामे की स्थिति में किरायनामा निर्धारित स्टाम्प पर संपादित हो एवं 31 अक्टूबर 2025 तक वैध होना चाहिए, दुकान की किराये की स्थिति में दुकान मालिक का सहमति पत्र (शपथ पत्र पर), पूर्व में जारी अस्थाई फायर वर्क्स अनुज्ञापत्र (यदि हो), आवेदित स्थल एवं उसके आस पास के स्थान दर्शाता हुए ब्ल्यू प्रिंट (4 कॉपी में), निर्धारित चैक लिस्ट पूर्ण भरी हुई एवं आवेदक द्वारा हस्ताक्षरित (प्रारूप सी-1) दस्तावेज आवेदन पत्र के साथ (3 कॉपी में) प्रस्तुत करनी होगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …