ट्रॉमा सेंटर पीबीएम अस्पताल रात्रि में हुआ नेत्र दान

Description of image

बीकानेर,दिनांक 30 जनवरी 2026 रात्रि करीब 10:30 बजे केदारमल उपाध्याय पुत्र गणेशलाल जी, उम्र 43 साल एक्सीडेंट से मृत्यु हो गई तत् पश्चात ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज सीएमओ *डॉ एल के कपिल जी* एवं नर्सिंग ऑफिसर बलवीर सिंह जी ने परिवार को प्रेरित कर नेत्र दान के लिया प्रोत्साहन किया। उनके परिजनों—श्री लक्ष्मीनारायण जी एवं श्री शिव लाल शर्मा जी ने नेत्र दान करने का निर्णय लिया एवं ने सहमति प्रदान कर इस प्रेरणादायी कार्य को सम्पन्न कराया।

श्योपत गोदारा जिलाध्यक्ष नर्सिंग ऑफिसर ने बताया कि अंग दान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़े और आगे आए जिससे किसी की मृत्यु उपरांत भी कई लोगों को जीवन बचा सके इस नेक कार्य के लिए परिवारजनों को सभी ने प्रशंसा पत्र देकर धन्यवाद ज्ञापित किया और नेक कार्य की सराहना की

यह नेत्रदान आई बैंक सोसाइटी ऑफ राजस्थान के द्वारा, ट्रॉमा सेंटर इमरजेंसी पीबीएम अस्पताल, बीकानेर में सम्पन्न हुआ। *Eye Donation technician निलेन्द्र सिंह* ने समय रहते सुरक्षित रूप से कॉर्निया एकत्रित किया।

इस अवसर पर डॉ.सात्विक कच्छावा सर्जरी रेजिडेंट,डॉक्टर उत्सव ऑर्थोपेडिक रेजिडेंट,कविता जी नर्सिंग सुपरवाइजर,नर्सिंग ऑफिसर मुकेश कुमार जी ,गणेशाराम जी सियाग पुलिस चौकी पीबीएम , अटेंडेंट साबिर जी ,अटेंडेंट राजेश जी मोदी ,मुकेश जी कछावा ,गार्ड बाबूलाल जी बिश्नोई ,धर्मेंद्र जी ,नियाज़ जी ,शौकत अली जी आदि का विशेष सहयोग रहा।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

अप्रतिम इवेंट्स बीकानेर का 23 वां म्यूजिक शो संपन्न

सच राजस्थान,बीकानेर,किशोर कुमार के रोमांटिक युगल गीतों के साथ अप्रतिम इवेंट्स का 23वां म्य…