
सच राजस्थान न्यूज़,बीकानेर। जगविख्यात पूनरासर धाम में फाग महोत्सव 2026 व सुंदरकांड का भव्य आयोजन 22 फरवरी को किया जाएगा। इससे पहले शनिवार को रात्रि जागरण भी होगा। मंदिर के बारीदार पुजारी हनुमान मल, पवन कुमार, कमल कुमार बोथरा, महाबीर, सुरेंद्र कुमार बोथरा ने संयुक्त रुप से बताया कि बीकानेर के जय सियाराम ग्रुप की ओर से आयोजित कार्यक्रम के तहत शनिवार को रात्रि जागरण सवा नौ बजे से होगा वहीं 22 फरवरी, रविवार को प्रात: सवा आठ बजे से सुंदरकांड का भव्य आयोजन होने के बाद सुबह सवा दस बजे से फाग महोत्सव होगा। वहीं दोपहर सवा बारह बजे से महाप्रसाद का आयोजन होगा।