लूणकरणसर रेलवे स्टेशन के पास दुकान में रात्रि को चोरों ने चोरी करने का किया प्रयास

Description of image

बीकानेर। लूणकरणसर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार देर रात पूजन सामग्री की दुकान में रात्रि को चोरों ने अजब ही तरीके से चोरी का प्रयास किया चोर ने दुकान का एक साइड का शटर ऊपर कर 6-7 साल के बच्चे को शटर के नीचे से दुकान के अंदर डाल कर चोरी का प्रयास किया इतने में किसी शख्स के आ जाने से बाहर खड़ा चोर छोटे बच्चे को दुकान के अंदर ही छोड़ कर भाग गया।सुबह जब पड़ोसियों ने अंदर बच्चे की आवाज सुनी तो दुकानदार शंकर उपाध्याय को फोन करके बुलाया दुकानदार ने घटना की सूचना देकर पुलिस को बुलाया और पुलिस ने बच्चे से पूछताछ की तो बच्चे ने बताया कि हम परिवार सहित लूणकरणसर रेलवे स्टेशन पर सात आठ दिन से रुके हुए हैं पुलिस ने स्टेशन पर जाकर जांच की तो छोटे बच्चे के परिवार के बच्चे ही मौके पर मिले मां-बाप नहीं मिले वहा मिले बच्चों ने बताया कि हमारे मां बाप बाजार की तरफ गए हुए हैं पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …