मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना: नारी शक्ति के सपनों को मिलेगी नई उड़ान

Description of image

 

डिजिटलीकरण के आधुनिक दौर में महिलाओं को टेक्नोलॉजी से रूबरू करवाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर राज्य सरकार द्वारा ‘मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना’ का संचालन किया जा रहा है।

इसके जरिए महिलाओं को कंप्यूटर संचालन की बुनियादी आवश्यकताओं से परिचित कराने के लिए निःशुल्क कंप्यूटर आधारित प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जा रहा है। राजस्थान सरकार द्वारा संचालित उल्लेखनीय योजना महिलाओं और बालिकाओं को डिजिटल और व्यावसायिक दक्षता बढ़ाने में सहयोग प्रदान कर रही है।

महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना ने बताया कि योजनांतर्गत चयनित महिलाओं एवं बालिकाओं को आरएस-सीआईटी (आधारभूत कंप्यूटर प्रशिक्षण), आरएस-सीएफए (जीएसटी, टैली आधारित वित्तीय लेखांकन प्रशिक्षण) तथा आरएस-सीएसईपी (स्पोकेन इंग्लिश एवं पर्सनैलिटी डेवलपमेंट प्रशिक्षण) जैसे पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रशिक्षण सूचीबद्ध आईटी ज्ञान केन्द्रों द्वारा प्रदान किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन विभागीय वेबसाइट www.myrkcl.com/wcd पर 31 अगस्त किया जा सकता है। आर.एस.सीआईटी (10वीं पास )

एवं उच्चतर कोर्स जैसे आर.एस.सीएफए (12वीं पास) के लिए 16 से 40 वर्ष की महिलाएं एवं बालिकाएं पात्र होंगी।

उप निदेशक ने बताया कि आवेदन के दौरान जन आधार नंबर प्रविष्ट कर, प्रदर्शित सदस्य सूची में से आवेदक का चयन करते हुए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें। इसके बाद प्रशिक्षण हेतु कोर्स, जिले एवं आईटी ज्ञान केंद्र का चयन करें। आवेदक योग्यता संबंधी जानकारी तथा दस्तावेज ( फोटो, हस्ताक्षर व10 वीं मार्कशीट ) अपलोड करके ऑनलाइन जमा करवाएं। उन्होंने बताया कि योजना व आईटी ज्ञान केन्द्रों से संबंधित जानकारी विभागीय वेबसाइट www.wcd.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है‌।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …