अप्रतिम इवेंट्स बीकानेर का 23 वां म्यूजिक शो संपन्न

Description of image

सच राजस्थान,बीकानेर,किशोर कुमार के रोमांटिक युगल गीतों के साथ अप्रतिम इवेंट्स का 23वां म्यूजिक शो कल टाउन हॉल में संपन्न हुआ! संस्कृति कर्मी एन डी रंगा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की! फल व सब्जी मंडी अध्यक्ष अरविंद मिड्ढा मुख्य अतिथि, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी भाजपा डॉ अशोक कुमार मीना अति विशिष्ट अतिथि, वरिष्ठ भाजपा नेत्री डॉ मीना आसोपा, एस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ शिशिर शर्मा, प्रोफेसर डॉ राकेश माथुर, संगीत प्रेमी भारत प्रकाश श्रीमाली विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे! अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया! अप्रतिम क्लब के गायक सदस्यों के अलावा गोपिका सोनी व रश्मि शर्मा अतिथि गायिका थीं! अप्रतिम क्लब के सदस्यों द्वारा, खचाखच भरे टाउन हॉल में दी गई एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया! कार्यक्रम का संचालन सुहानी शर्मा ने किया! कुछ प्रस्तुतियों ने तो श्रोताओं को थिरकने पर भी मजबूर कर दिया!

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी भाजपा डॉ अशोक मीना ने सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया! अपने उद्बोधन में उन्होंने भारतीय संगीत के महत्व को प्रतिपादित करते हुए संगीत के ऐसे कार्यक्रमों की उपादेयता पर बल दिया! मंच पर सहयोग कर रहे डिजिटल कोऑर्डिनेटर डॉ के आर मीना ने सबका आभार व्यक्त किया!

अनुराग नागर/अमी दवे, डॉ राकेश सारस्वत/डॉ उषा सारस्वत तथा डॉ शमीन्द्र सक्सेना/नीलम सक्सेना ने कपल सिंगर के रूप में अपनी प्रस्तुतियां दी! प्रभात साहू -श्रद्धा साहू एक पिता- पुत्री का जोड़ा भी था!

 

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

दिशाहीन व भारतीय मुद्रा की वैल्यू घटाने वाला बजट है

बीकानेर,पूर्व महापौर बीकानेर एवं पीसीसी सदस्य हाजी मक़सूद अहमद ने केन्द्रीय बजट दिशाहीन व …