
रेलवे द्वारा बीकानेर मण्डल पर हनुमानगढ-बठिण्डा रेलखण्ड के मध्य संगत स्टेषन पर अनुरक्षण कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-
*रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1 गाडी संख्या 04771, बठिण्डा-अनुपगढ स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.11.25 से 13.11.25 तक (11 ट्रिप) रद्द रहेगी।
2 गाडी संख्या 04772, अनुपगढ- बठिण्डा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.11.25 से 13.11.25 तक (11 ट्रिप) रद्द रहेगी।
3 गाडी संख्या 59719, सूरतगढ-बठिण्डा रेलसेवा दिनांक 03.11.25 से 13.11.25 तक (11 ट्रिप) रद्द रहेगी।
4 गाडी संख्या 59720, बठिण्डा- सूरतगढ रेलसेवा दिनांक 03.11.25 से 13.11.25 तक (11 ट्रिप) रद्द रहेगी।
*आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 54704, जयपुर-बठिण्डा रेलसेवा दिनांक 03.11.25 से 12.11.25 तक (10 ट्रिप) जयपुर से प्रस्थान करेगी वह हनुमानगढ तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हनुमानगढ-बठिण्डा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 54703, बठिण्डा-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 04.11.25 से 13.11.25 तक (10 ट्रिप) बठिण्डा के स्थान पर हनुमानगढ से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा बठिण्डा-हनुमानगढ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 54702, लालगढ-अबोहर रेलसेवा दिनांक 10.11.25 से 12.11.25 तक (03 ट्रिप) लालगढ से प्रस्थान करेगी वह हनुमानगढ तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हनुमानगढ-अबोहर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 14722, अबोहर-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 10.11.25 से 12.11.25 तक (03 ट्रिप) अबोहर के स्थान पर हनुमानगढ से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अबोहर-हनुमानगढ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
*मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 19108, शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन-भावगनर टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 03.11.25 व 10.11.25 को शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग बठिण्डा-श्रीगंगानगर-हनुमानगढ होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा श्रीगंगानगर स्टेशन पर ठहराव करेगी।
2. गाडी संख्या 20498, फिरोजपुर-रामेश्वरम् रेलसेवा जो दिनांक 08.11.25 को फिरोजपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग बठिण्डा-श्रीगंगानगर-हनुमानगढ होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा श्रीगंगानगर स्टेशन पर ठहराव करेगी।
3. गाडी संख्या 14803, भगत की कोठी-बठिण्डा रेलसेवा जो दिनांक 10.11.25 से 12.11.25 तक भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग हनुमानगढ-श्रीगंगानगर- बठिण्डा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा श्रीगंगानगर स्टेशन पर ठहराव करेगी।
4. गाडी संख्या 20497, रामेश्वरम्-फिरोजपुर रेलसेवा जो दिनांक 04.11.25 को रामेश्वरम् से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग हनुमानगढ-श्रीगंगानगर- बठिण्डा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा श्रीगंगानगर स्टेशन पर ठहराव करेगी।