भारत को जानो प्रथम चरण प्रतियोगिता का आयोजन – अध्यक्ष नरेश खत्री ( छाबड़ा )

Description of image

भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई के तत्वाधान में विद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रथम चरण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

बीकाणा इकाई अध्यक्ष नरेश खत्री ( छाबड़ा ) के अनुसार बताया कि विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, कला, स्वर्णिम इतिहास, अध्यात्म, खेल, पौराणिक कथाएं, वैभवशाली अतीत इत्यादि से परिचित करवाने हेतु संपूर्ण भारतवर्ष में भारत विकास परिषद द्वारा प्रथम चरण में भारत को जानो लिखित परीक्षा, द्वितीय चरण में शाखा स्तरीय प्रश्न मंच, तृतीय स्तर पर प्रांत स्तरीय प्रश्न मंच, चतुर्थ स्तर पर रीजनल स्तरीय प्रश्न मंच एवं अंतिम स्तर पर राष्ट्रीय प्रश्न मंच का आयोजन किया जाता है, जिसके विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाता है।

बीकाणा इकाई अध्यक्ष नरेश खत्री ( छाबड़ा ) ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में राष्ट्रभक्ति की भावना और देश के प्रति ज्ञान को बढ़ावा मिलता है।

भारत को जानो प्रतियोगिता के प्रभारी सतीश कुमार निगम ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बीकानेर के विभिन्न 07 विद्यालयों के लगभग 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया ।

महिला संयोजिका ज्योति शर्मा के अनुसार प्रतियोगिता में दा वेल्किन ऑफ विजडम स्कूल,ए. एम. द्रोण पब्लिक स्कूल, मुक्ता प्रसाद कॉलोनी, अधिशा अकादमी विद्यालय, रविंद्र नाथ पब्लिक स्कूल, दा एक्सीलेंस अकैडमी, ए. ऍम. आर. किड्स जोन स्कूल एवं सुबोध मॉडल सेकेंडरी स्कूल ने भाग लिया।

महिला सहसंयोजिका श्वेता खत्री ने बताया कि प्रतियोगिता को आयोजित करने में सभी स्कूलों के अध्यापकों व स्टाफ का सहयोग रहा। जिसमे ए. ऍम. आर. किड्स जोन स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री विजय यादव, दा वेल्किन ऑफ विजडम स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री मनोज जी अग्रवाल, अधिशा अकादमी विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री सुनील जी यादव, रविंद्र स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती रेनू जी खत्री, ए. एम. द्रोण पब्लिक स्कूल, मुक्ता प्रसाद कॉलोनी के प्रधानाध्यापक श्री प्रेम प्रकाश जी, दा एक्सीलेंस अकैडमी के प्रधानाध्यापक श्री राजीव द्विवेदी, सुबोध मॉडल सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री मनोज अग्रवाल की सक्रिय भूमिका से ही भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन सफल रहा ।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …