शीतलहर का प्रभाव कम होने पर विद्यालयों के समय को लेकर पूर्व में जारी आदेश जिला कलेक्टर ने किया प्रत्याहारित

Description of image

बीकानेर।जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने जिले में शीतलहर का प्रभाव कम होने को दृष्टिगत रखते हुए कक्षा 12 तक के समस्त राजकीय और गैर राजकीय (निजी) विद्यालयों, सीबीएसई विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों , मदरसों के शैक्षणिक समय में किए गए बदलाव के आदेश को प्रत्याहारित किया है।

इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान तथा शीतलहर के मध्य नजर बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिले के कक्षा 12 तक के समस्त राजकीय और गैर राजकीय (निजी ) विद्यालयों ,सीबीएसई विद्यालयों , आंगनबाड़ी केंद्रों मदरसों का शैक्षणिक समय आगामी आदेशों तक प्रातः 10 से 3 बजे तक निर्धारित किया गया था, चूंकि अब शीत लहर का प्रभाव कम हो गया है इसे ध्यान में रखते हुए 12 जनवरी को जारी किए गए आदेश को प्रत्याहारित किया गया है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …