केंद्रीय मंत्री (विधि एवं न्याय) अर्जुन राम मेघवाल ने मंडल रेल कार्यालय बीकानेर के अधिकारियों के साथ रेल-विकास कार्यों की समीक्षा

Description of image

आज दिनांक 14.08.2025 को श्री अर्जुन राम मेघवाल जी, माननीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री, भारत सरकार ने मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय, बीकानेर में विभिन्न रेल परियोजनाओं की समीक्षा की। माननीय मंत्री महोदय ने स्वच्छ भारत अभियान को रेलवे में सच्ची भावना के साथ आत्मसात करते हुए निरंतर स्वच्छता अभियान, स्वच्छता शपथ एवं स्वच्छता जागरूकता सम्बन्धी कार्यक्रमों के आयोजन पर बल दिया। माननीय मंत्री महोदय ने बीकानेर स्टेशन पर लिफ्ट, एस्केलेटर व व्हील चेयर की संख्या बढ़ाने तथा इनका अधिकाधिक उपयोग किये जाने के लिए साइनेज लगाने की आवश्यकता पर बल दिया। बीकानेर स्टेशन के प्रमुख उन्नयन कार्य की समीक्षा करते हुए माननीय मंत्री महोदय ने इसे निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए, जिससे बीकानेर वासियों को जल्द से जल्द विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन की सुविधाओं का लाभ मिल सके । माननीय मंत्री महोदय ने खाजूवाला जैसलमेर रेलवे लाइन का फाइनल लोकेशन सर्वे की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की। बीकानेर ईस्ट स्टेशन के निकट प्रस्तावित ड्राईपोर्ट की स्थापना के लिए माननीय मंत्री महोदय ने राज्य सरकार के साथ उचित समन्वय बनाने के निर्देश देते हुए इस कार्य को गति देने की आवश्यकता जताई। माननीय मंत्री महोदय ने कोटगेट तथा सांखला फाटक की समस्या का शीघ्र निवारण करने के निर्देश दिए।

 

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…