
रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु बीकानेर- कोलकाता – बीकानेर रेलसेवा में 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 12495/12496, बीकानेर-कोलकाता-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 14.08.25 को एवं कोलकाता से दिनांक 15.08.25 को 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।