
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु तिरूपति-हिसार-तिरूपति स्पेशल रेलसेवा का अमलनेर एवं धरणगांव स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 07717, तिरूपति-हिसार स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 20.08.25 से तिरूपति से प्रस्थान करेगी वह धरणगांव स्टेशन पर 08.46 बजे आगमन व 08.48 बजे प्रस्थान कर एवं अमलनेर स्टेशन पर 09.07 बजे आगमन व 09.09 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 07718, हिसार-तिरूपति स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 24.08.25 से हिसार से प्रस्थान करेगी वह अमलनेर स्टेशन पर 03.48 बजे आगमन व 03.50 बजे प्रस्थान कर धरणगांव स्टेशन पर 04.18 बजे आगमन व 04.20 बजे प्रस्थान करेगी।