
बीकानेर, 15 अगस्त। देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला परिषद प्रांगण में जिला प्रमुख श्री मोडाराम मेघवाल ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की सभी कार्मिकों को शुभकामनाए प्रेषित की। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए संकल्प दिलाया कि सभी कार्मिक देश की अखण्डता व एकता बनाये रखने में अपनी भागीदारी निभायेंगे तथा राष्ट्र निर्माण में आगे बढ़कर भारत देश को सशक्त करेंगे। जिला प्रमुख अस्वस्थ होने के बावजूद भी अस्पताल से विशेष रूप से स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम शामिल हुए।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सोहन लाल ने कार्मिकों को कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया तथा भारत की आजादी में शहीद हुए योद्धाओं को याद करते हुए उनके दिखाये सदमार्ग पर चलने की बात कही। इस अवसर पर जिला परिषद प्रागंण में सेल्फी पोईंट भी लगाए गए। इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री दलीप कुमार और ऋतुराज महला, अतिरिक्त मुख्य अभियंता धीर सिंह गोदारा, श्री भूप सिंह, अधिशाषी अभियंता श्री अशोक गहलोत, अधिशाषी अभियंता रामनिवास शर्मा सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।