विश्व हृदय दिवस पर पीबीएम कार्डियोलोजी विभाग में कार्यक्रम आयोजित

Description of image

बीकानेर,29 सितंबर 2025: विश्व हृदय दिवस के अवसर पर पीबीएम अस्पताल के कार्डियोलोजी विभाग में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “डोन्ट मिस ए बीट” के तहत लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और विभागाध्यक्ष डॉ. पिन्टू नाहटा ने हृदय को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, तंबाकू और शराब से परहेज, तनावमुक्त जीवन और चिकित्सक के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी।

हार्ट हॉस्पिटल के प्रभारी अधिकारी डॉ. देवेंद्र अग्रवाल ने सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और हल्दीराम मूलचंद कार्डियक सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं पर प्रकाश डाला। डॉ. दिनेश चौधरी ने हृदय रोग के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी।

डॉ. राम गोपाल ने बताया की नियमित स्वास्थ्य जांच और डॉक्टर के निर्देशों का पालन हृदय रोगों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।

डॉ. राजवीर बेनीवाल ने अपनी बात रखते हुए कहा की “हृदय स्वास्थ्य के लिए धूम्रपान छोड़ें और रोजाना कम से कम 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि को जीवन का हिस्सा बनाएं।

डॉ. रतन लाल रांका ने मरीजों ओर उनके परिजनों को सम्बोधित करते हुए कहा की स्वस्थ हृदय के लिए तेलयुक्त और जंक फूड से परहेज करें, और फल-सब्जियों को आहार में शामिल करें।

उमाशंकर आचार्य ने बताया की हल्दीराम मूलचंद हार्ट हॉस्पिटल बीकानेर संभाग के हजारों मरीजों को ह्रदय रोग से जुडी विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध होती है.

कार्यक्रम की समन्वयक और डायटिशियन डॉ. मीनाक्षी जाखड़ ने हृदय स्वास्थ्य के लिए उचित आहार की महत्ता पर जोर दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस आयोजन ने हृदय रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

 

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …