
बीकानेर, 15 सितम्बर। माय भारत पोर्टल पर ‘विकसित भारत क्विज’ का आयोजन किया जाएगा।
मेरा युवा भारत की जिला युवा अधिकारी रूबी पाल ने बताया कि यह प्रश्नोत्तरी 12 भाषाओं में आयोजित होगी। प्रथम चरण में युवाओं को माई भारत पोर्टल पर विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग प्रश्नोत्तरी में भाग लेना होगा। इसके बाद निबंध प्रतियोगिता और अगले चरणों की प्रतियोगिताएं होंगी। विजेता युवाओं को माननीय प्रधानमंत्री के समक्ष विचार प्रस्तुत करने का मौका मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है। इच्छुक युवाओं को माय भारत भारत पोर्टल mybharat.gov.in द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।