राजस्थान के इन जिलों मे बारिश होने की संभावना

Description of image

बीकानेर। आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ आने से रात के तापमान में बढ़ेगा। फरवरी के पहले सप्ताह में बूंदाबांदी भी होने की संभावना भी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से पिछले 48 घंटों में तापमान में 2-4 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। बुधवार को भी पूर्वी राजस्थान में आंशिक बादल छाए रहने व केवल छुटपुट स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है। ये आंशिक विक्षोभ के बाद राज्य के कुछ भागों में एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 2 से 4 फरवरी के दौरान सक्रिय होने की संभावना है। इस विक्षोभ से बीकानेर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। विक्षोभ का ही असर है कि बीकानेर में एक ही रात में 4 डिग्री तापमान बढ़ गया। एक दिन पहले जो पारा 8.4 डिग्री था वो बीती रात 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 31 को दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट होगी। 1 को दिन में धूप के कारण दिन व रात का तापमान बढ़ेगा।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …