राजकीय जिला चिकित्सालय में निःशुल्क शिविर बुधवार को

Description of image

बीकानेर। राजकीय जिला चिकित्सालय में जिला एमसीडी इकाई एवं जिला चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क शिविर का आयोजन बुधवार को किया जाएगा।

अधीक्षक डॉ. सुनील हर्ष ने बताया कि जिला चिकित्सालय में हर माह के प्रथम बुधवार को एनसीडी शिविर का आयोजन किया जाता है। एनसीडी शिविर प्रभारी डॉ. संजय खत्री और विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा रोगियों की जांच की जाएगी और गैर संचारी रोगों की जानकारी एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर में डॉ बी.के. तिवाड़ी, डॉ. अनीता सिंह, डॉ ललित आसेरी, डॉ. राजश्री चालिया, डॉ. इशीका वशिष्ठ, डॉ. इन्दु दायमा एवं अन्य चिकित्सक शिविर में अपनी सेवाएं देंगे।

शिविर में डायबिटिज, हाईपरटेंशन, सामान्य पुरुष एवं महिलाओं के कैंसर संबंधित स्क्रीनिंग की जाएगी तथा आवश्यक बचाव एवं उपचार बताए जाएंगे। शिविर में जिला एनसीडी इकाई से उमेश पुरोहित सुनील आदि कैम्प में सहयोग प्रदान करेंगे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …