
बीकानेर। बीकानेर में लगातर बढ़ रही लूटपाट, छीना झपटी घटनाएं हो रही है। इस पर पुलिस भी अपना काम कर रही है। कुछ दिन पहले ही शहर के नयाशहर थाना इलाके में महिला के साथ लूटपाट की घटना घटित हुई थी जिसमें पुलिस ने दो जनों को दबोचा है। इसको लेकर यातायात पुलिस भी अलर्ट मोड़ पर आ गई है क्योकि शहर से आये दिन वाहन पार हो रहे है। इन सभी वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए बीकानेर यातायात पुलिस ने एक नई रणनीति लागू की है। हर शाम तीन घंटे की विशेष नाकाबंदी का सीधा असर भी अपराधों की दर पर भी पड़ता दिख रहा है। अब इसे महज संयोग कहें या कार्रवाई का असर, पिछले नौ दिनों से चल रहे ट्रायल में शहर से एक भी वाहन चोरी की रिपोर्ट नहीं हुई है।वहीं नियम तोडने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर लाखों का जुर्माना वसूला गया है। अब यह व्यवस्था स्थाई रूप से लागू की जा रही है। समय शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक हर दिन बदलेगा नाकाबंदी का स्थानतय होगा एक घंटे पहले तैनात बल 50 से ज्यादा जवान, दो जीप, ब्रीथ एनालाइजर और बॉडीवोर्न कैमरे प्रमुख अधिकारी शामिल रहेगें। अब तक पुलिस ने बीते नौ दिनों में जिन स्थानों पर नाकाबंदी की, उनमें जयपुर रोड बाइपास, खाटूश्याम मंदिर, वैष्णोधाम, जेएनवीसी सर्किल, आंबेडकर सर्किल, म्यूजियम सर्किल, हल्दीराम प्याऊ और मेडिकल कॉलेज चौराहा जैसे पॉइंट शामिल हैं। चार मुख्य मार्गों पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय यातायात पुलिस ने सडक़ किनारे लगने वाले ठेलों और गाडिय़ों से हो रहे अतिक्रमण पर कार्रवाई के लिए अलग योजना बनाई है। चार मार्गों पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।