ग्यारहवां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस शनिवार को हजारों योगसाधक करेंगे सामूहिक योगाभ्यास, डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में होगा सामूहिक योगाभ्यास

Description of image

बीकानेर। ग्यारहवां अंतराष्ट्रीय योग दिवस ‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य’ थीम पर शनिवार को आयोजित किया जाएगा। जिले में विभिन्न स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास करते हुए आमजन आरोग्यता का संदेश देंगे। जिला स्तरीय मुख्य समारोह डॉ करणी सिंह स्टेडियम में प्रातः 6 से शुरू होगा। इसमें विशेषज्ञ प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास करवाया जाएगा।

जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने शुक्रवार को मुख्य समारोह की तैयारियों की समीक्षा की और उसे अंतिम रूप दिया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग समारोह में भागीदार बनें, इसके प्रयास किए जाएं।

योग दिवस के अवसर पर जिले के समस्त शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में योग कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके लिए आयुष विभाग द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा भी सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा।

आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक और जिला स्तरीय योग दिवस समारोह के प्रभारी डॉ प्रभुदयाल जाट ने बताया कि मुख्य समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। समारोह में जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, सरकारी कार्मिकों, उद्योगपतियों के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना, नेशनल केडेट कोर, स्काउट गाइड भी योगाभ्यास में हिस्सा लेंगे। प्रशिक्षित योग गुरुओं द्वारा योगाभ्यास करवाया जाएगा। इस दौरान कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका, उज्जाई, शीतली, शीतकारी आदि प्राणायाम के साथ सूक्ष्म व्यायाम एवं योगासन में ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, गरुड़ासन, चक्रासन, भुजंगासन, वज्रासन, उष्टासन व हलासन सहित अन्य योगासन करवाए जाएंगे। उन्होंने आमजन से योगाभ्यास की फोटो सहित अन्य जानकारी को योग संगम पोर्टल पर पंजीयन कर, सांझा करने का आह्वान किया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

पूजा, भक्ति, साधना से सदाचारी बनें, तभी जीवन सफल : जगद्गुरु वसन्त विजयानंद गिरी जी महाराज

बीकानेर। इस धरा पर मनुष्य योनि में जन्मा कोई भी प्राणी अपने ईष्ट, कुल देवी देवता अर्थात पर…