स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारीक की 19वीं पुण्यतिथि पर 16 फरवरी को श्रद्धांजलि सभा स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मूलचंद पारीक की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Description of image

बीकानेर, 16 फरवरी 2026 सोमवार को प्रातः 10-15 बजे स्थानीय जसुसर गेट स्थित मूर्ति सर्किल पर किया जाएगा कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, प्रबुद्ध जन ,शिक्षाविद ,सामाजिक कार्यकर्ता एवं सभी दलों के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय मदन गोपाल मेघवाल जी शहर कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्व आईपीएस अधिकारी करेंगे। मुख्य अतिथि डॉक्टर बी डी कल्ला पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार व विशिष्ट अतिथि महावीर रांका बीजेपी नेता पूर्व अध्यक्ष नगर विकास न्यास हारून राठौड़ पूर्व उप महापौर , सलीम भाटी पूर्व अध्यक्ष राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल (चंडीगढ़ प्रभारी माइनॉरिटी डिपार्मेंट ) , वक्ता मीना असोपा बीजेपी नेत्री होंगे । श्रद्धांजलि सभा के दौरान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मूलचंद पारीक के देशभक्ति त्याग और समाज सेवा के योगदान को स्मरण किया जाएगा वक्ता उनके आदर्शों पर चलने और नई पीढ़ी को राष्ट्रीय सेवा के लिए प्रेरित करने का संदेश देंगे । कार्यक्रम के आयोजन नित्यानंद पारीक अध्यक्ष स्वर्गीय मूलचंद पारीक बीकानेर ने सभी पदाधिकारी से समय पर उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के अपील की है पारीक ने कहा कि यह आयोजन शहर वासियों के लिए देशभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण अवसर रहेगा । संस्थान के सचिव डॉ मिर्जा हैदर बेग सभा की व्यवस्था मूर्ति स्थल पर सजावट के साथ पूरी तैयारी करेंगे। नित्यानंद पारीक अध्यक्ष स्व;मूलचंद पारीक स्मृति संस्थान बीकानेर*

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

पूनरासर धाम में फाग महोत्सव व सुंदरकांड का भव्य आयोजन 22 को  

सच राजस्थान न्यूज़,बीकानेर। जगविख्यात पूनरासर धाम में फाग महोत्सव 2026 व सुंदरकांड का भव्य …