
बीकानेर। नवरात्रि पर्व के मद्देनजर इस बार अलौकिक और दिव्य आयोजन भव्यता के साथ गंगाशहर राेड पर स्थित अग्रवाल भवन परिसर में हाेगा।
माैका हाेगा तमिलनाडु के श्री पार्श्व पद्मावती शक्तिपीठ तीर्थ धाम, कृष्णगिरी के विश्व विख्यात पीठाधीश्वर जगद्गुरु पूज्यपाद 1008 वसंत विजयानंद गिरी महाराज की प्रेरणा और उन्हीं के सान्निध्य में 19 से 29 मार्च तक अलाैकिक, विराट पवित्र महामहाेत्सव 11 दिवसीय अति भव्य चैत्र नवरात्रि देवी भागवत कथा यज्ञ महाेत्सव, गुरुदेव के श्रीमुख से देवी भागवत कथा, विराट दिव्य यज्ञ का।
काशी के विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण कर होगा 9 कुंडीय विराट दिव्य यज्ञ
कृष्णगिरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु 1008 श्री वसंत विजयानंद गिरी जी महाराज के सानिध्य में प्रतिदिन प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पूजा, जप, पायरेट कुबेर लक्ष्मी यंत्र एवं जीबू कॉइन साधना, दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक काशी के विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण कर 9 कुंडीय विराट दिव्य यज्ञ होगा। जिसमें हजारों किलो मेवे, हजारों किलो शुद्ध चन्दन की लकडिय़ां तथा हजारों किलो गाय के देशी घी की आहूतियां होंगी। यह विधान अद्भुत होगा। वहीं रात्रि 8 बजे से पूज्य महाराजश्री के श्रीमुख से देवी भागवत कथा का अमृत बरसेगा और प्रतिदिन संगीत भजन शृंखला में कई विश्व प्रसिद्ध कलाकार मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा प्रतिदिन 11 दिनों सांय 5 से रात्रि 9 बजे तक आगंतुक समस्त श्रद्धालूओं के लिए भोजन प्रसादी की नि:शुल्क व्यवस्था रहेगी। गुरुभक्त संकेश जैन ने बताया कि यज्ञ, पूजा, कथा, भजन-कीर्तन भोजन इत्यादि सभी आयोजनों में प्रवेश नि:शुल्क है।
अद्वितीय और विश्व का सबसे समृद्धिदाता पावन महायज्ञ इतिहास रचेगा जप, तप, यज्ञ, पूजा महामहोत्सव
गुरुभक्त संकेश जैन ने यह भी बताया कि देवकृपा के साथ ही समस्त पाप, ताप, कष्टों से मुक्त होकर सुखद भविष्य की अग्रसर होने के उद्देश्य से साथ ही लोगों के सर्वकल्याण हेतू नि:स्वार्थ भाव से होने वाला यह पावन आयोजन जप, तप, यज्ञ, पूजा महामहोत्सव अद्वितीय और विश्व का समसे समृद्धिदाता पावन महायज्ञ इतिहास रचेगा। उन्हाेंने बताया कि अग्रवाल भवन परिसर में अस्थाई रुप से भव्यता के साथ गणपति मंदिर, भैरव मंदिर, शिव पार्वती मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, कृष्णगिरी पदम्मावती मंदिर, धनदेश्वरी मंदिर, दुर्गा मंदिर, सिद्धिदात्री मंदिर, महागौरी मंदिर, करणी माता मंदिर, ललिता महात्रिपुर सुंदरी मंदिर, सरस्वती मंदिर, श्रीराम परिवार मंदिर, हनुमान मंदिर आदि का निर्माण किया जा रहा है। जो विशाल 35 से 45 फीट ऊंचे बनाए जाएंगे। ये मंदिर सम्पूर्ण भारत में एकमात्र छोटीकाशी बीकानेर नवरात्रि के आकर्षण बनेंगे।