
बीकानेर, 19 सितंबर। सेवा पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को जलालसर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में लाली की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनांतर्गत रुकी हुई पेंशन को पुनः चालू किया गया।
शिविर प्रभारी ने बताया कि जानकारी के अभाव में सामाजिक सुरक्षा पेंशन का वार्षिक सत्यापन नहीं हो पाया था। इस कारण उसे समस्या का सामना करना पड़ रहा था।
शिविर में लाली को भौतिक सत्यापन एवं उससे संबंधित प्रक्रिया के बारे में बताया गया। लाली ने मौके पर रुकी हुई पेंशन को चालू करवाने के लिए शिविर प्रभारी को आवेदन व प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। इसके पश्चात संबंधित कार्मिकों ने लाली की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनांतर्गत मौके पर आवेदन किया। लाली ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं से संबंधित कार्य शिविर में हो रहे हैं।