भाजपा बीकानेर देहात में शेष रहे मण्डल अध्यक्षो की चुनाव अधिकारी जगत नारायण जोशी ने चुनाव के बाद की आज घोषणा

Description of image

बीकानेर – भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात में प्रदेश संगठन पर्व कमेटी के निर्णयानुसार एवं प्रदेश चुनाव अधिकारी के निर्देशानुसार आज बीकानेर देहात के शेष रहे मण्डल अध्यक्षो का सर्वसम्मत निर्वाचन के पश्चात भाजपा संभाग कार्यालय बीकानेर में हुई बैठक में बीकानेर देहात के चुनाव अधिकारी व जोधपुर के पुर्व जिलाध्यक्ष जगत नारायण जोशी ने घोषणा की।

जगत नारायण जोशी ने बताया कि संगठन पर्व के तहत मण्डल चुनाव में वरिष्ठ लोगों की राय व जिला पदाधिकारी की सहमति के बाद प्रदेश नेतृत्व की सहमति से मण्डल चुनाव में निर्वाचित हुए कार्यकर्ता का एक प्रस्तावक व एक समर्थक के फार्म भरवाकर कर जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी चुनाव चुनाव सह प्रभारी रामेश्वर पारीक की उपस्थिति में घोषणा की। उसके बाद नव निर्वाचित मण्डल अध्यक्षो को जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी विधायक ताराचंद सारस्वत ने पार्टी का दुपट्टा व फुलों की माला पहनाकर अभिनन्दन किया। जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने सभी मण्डल अध्यक्षो को पार्टी हित मे कार्य करने व सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं को आमजन तक पहुचाने का आह्वान किया।

उसके बाद प्रत्येक मण्डल से एक वरिष्ठ कार्यकर्ता को मण्डल प्रतिनिधि नियुक्त किया

मण्डल अध्यक्षो की घोषणा निम्न प्रकार से है

खाजूवाला मण्डल अध्यक्ष प्रशात विश्नोई नापासर मण्डल अध्यक्ष दीनदयाल नाई श्रीडूंगरगढ़ शहर मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी बापेऊ मण्डल अध्यक्ष राजुराम गोदारा की के नामों की घोषणा

आज बैठक मे महामंत्री श्याम पचारिया उपाध्यक्ष सवाई सिंह तंवर जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल गिरधारी राम गोदारा राकेश सहोत्रा अमित ज्याणी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …