किसानों, पशुपालकों के लिए एडवाइजरी जारी

Description of image

बीकानेर। मौसम विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार किसानों और पशुपालकों को दुधारू पशुओं को स्तनदाह तथा लू से बचाने के उपाय करने की सलाह दी गई है।

स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम सेवा- द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार गर्मियों के मौसम में पशुओं को हरा चारा उपलब्ध करवाने के लिए बाजारा की आर बी सी 2 तथा जयंट बाजारा जैसी किस्म बोई जा सकती है। इसके अतिरिक्त रबी की फसलों के साथ खरपतवार परिपक्व होते हैं, भविष्य में इनके फैलने से बचने के लिए उन्हें अलग से काटने तथा नष्ट करने की सलाह दी गई है।

जारी एडवाइजरी के अनुसार आगामी दिनों में दक्षिणी, दक्षिण पश्चिम और पश्चिम दक्षिणी दिशा से तेज गति की हवाएं कम सापेक्ष आर्द्रता के साथ चलने की संभावना जताई गई है। चारे वाली फसलों में मुरझाने के लक्षण के अनुसार विकास की महत्वपूर्ण अवस्थाओं के अनुसार पानी दिया जाए। रबी के उत्पादों को सुरक्षित स्थानों पर भंडारित करने की एडवाइजरी करने की गई है ।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

पूजा, भक्ति, साधना से सदाचारी बनें, तभी जीवन सफल : जगद्गुरु वसन्त विजयानंद गिरी जी महाराज

बीकानेर। इस धरा पर मनुष्य योनि में जन्मा कोई भी प्राणी अपने ईष्ट, कुल देवी देवता अर्थात पर…