MGSU मे एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई

Description of image

बीकानेर। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने परीक्षा भुगतान से जुड़े गड़बड़झाले की शिकायत पर कार्रवाई की। मामले में एक निजी फर्म को किए गए भुगतान को संदिग्ध बताया जा रहा है। एएसपी आशीष कुमार के नेतृत्व में एसीबी की टीम ने दस्तावेजों की जांच और संबंधित अधिकारियों से पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, परीक्षा से संबंधित लेन-देन में अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। इस कार्रवाई के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और संबंधित विभागों में हड़कंप मचा हुआ है। माइको कंपनी के प्रतिनिधि मनोज कुमार के पास से सात लाख रुपये नगद बरामद किये है। मनोज ने बताया कि ये रुपए व विश्वविद्यालय में कार्यरत कर्मचारी को देने के लिए लेकर आए है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…