पत्रकारों के लिए जार हर महीने देगा “बजरंग शर्मा कंटेंट अवार्ड”, पत्रकारों के होनहार जुलाई में होंगे सम्मानित

Description of image

जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की बीकानेर इकाई की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। जार अब हर महीने बीकानेर के पत्रकारों के लिए “बजरंग शर्मा कंटेंट अवार्ड” देगा। इसके तहत जार के पत्रकार साथियों को एक विषय दिया जाएगा। जिस पर वो खबर अपने समाचार पत्र, पोर्टल और डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित करेगा। इन खबरों में कंटेंट और फोटो वीडियो की गुणवत्ता के आधार पर हर महीने ग्यारह सौ रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इस अवार्ड के माध्यम से जार अपने साथी पत्रकारों की गुणवत्ता में सुधार का प्रयास कर रहा है। इसके तहत जून महीने के आने वाले रविवार यानी 23 जून को रेलवे फाटक की समस्या और बीकानेर विषय पर एक रिपोर्ट प्रकाशित करनी होगी। ये खबर 25 जून तक जार को सबमिट करनी होगी। वरिष्ठ पत्रकारों की कमेटी इसे देखने के बाद पुरस्कार की घोषणा करेगी। इस अवार्ड के लिए सिर्फ जार के सदस्य ही आवेदन कर सकेंगे।

*पत्रकार सम्मान समारोह जुलाई में*

जार पत्रकारों के बच्चों का सम्मान समारोह आयोजित करेगा। इसमें जिले के समस्त पत्रकारों को शामिल किया जाएगा। प्रोग्राम जुलाई माह में होगा। इसके लिए पांचवीं, आठवीं, दसवीं और बारहवीं के बच्चों को शामिल किया जा रहा है। इसमें जार सदस्य नहीं होते हुए भी पत्रकार आवेदन कर सकेंगे। इसे ओपन केटेगरी में रखा गया है। इसके किए गूगल फॉर्म 19 जून को ओपन किया जाएगा जिसका लिंक जार के सदस्य जिले के पत्रकारों से वार्ता कर भेज देंगे।

जार की जवाहर नगर में हुई बैठक में जार अध्यक्ष राजेश ओझा ने अध्यक्षता की। बैठक में जार संरक्षक अनुराग हर्ष, वरिष्ठ पत्रकार श्याम रंगा, मनोज व्यास, उमेश पुरोहित, सरजीत व गणेश सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

पूजा, भक्ति, साधना से सदाचारी बनें, तभी जीवन सफल : जगद्गुरु वसन्त विजयानंद गिरी जी महाराज

बीकानेर। इस धरा पर मनुष्य योनि में जन्मा कोई भी प्राणी अपने ईष्ट, कुल देवी देवता अर्थात पर…