मानसिक विकास में खेलों की भूमिका महत्वपूर्णः विधायक व्यास

Description of image

बीकानेर। झंवरलाल व्यास रंगीला स्मृति 18वीं जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के विजेताओं को रविवार को लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन सदन में आयोजित समारोह के दौरान पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास थे। उन्होंने कहा कि बीकानेर में खेलों की समृद्ध परम्परा रही है। ऐसी प्रतियोगिताएं नई पीढ़ी तक खेल भावना को पहुंचाने में सहायक साबित होंगी। उन्होंने कहा कि मानसिक विकास में शतरंज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। रंगीला फाउण्डेशन द्वारा इस दिशा में सतत कार्य किया जा रहा है। इससे युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. महेश शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के जीवन में खेलों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को किसी ना किसी खेल से जोड़ना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि के रूप में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डाॅ. अरविंद आचार्य मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में सतत रूप से ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन अच्छी परम्परा है। यह स्व. रंगीला को सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम संयोजक एड. जुगल किशोर व्यास ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान लगभग 200 शातिरों ने भागीदारी निभाई।

प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में मानवेंद्र सिंह, जूनियर वर्ग में उदय सेठी, सीनियर वर्ग में बीएल प्रजापत तथा महिला वर्ग में अन्वेषा व्यास विजेता रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक वर्ग में छह स्थान प्राप्त करने वाले शातिरों के अलावा सर्वश्रेष्ठ बाल, महिला और वरिष्ठ शातिर को भी पुरस्कृत किया गया। वहीं आर्बिटरों को भी सम्मानित किया गया।

इससे पहले संस्था अध्यक्ष एड. बसंत आचार्य ने संस्था की गतिविधियों के बारे में बताया। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। पूर्व मिस्टर डेजर्ट राजेन्द्र व्यास ने आगंतुकों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन मधुसूदन एवं रुचिका व्यास ने किया।

इस दौरान पश्चिम राजस्थान खेल लेखक संघ के आत्माराम भाटी, मनीष जोशी, एड. भैरूरतन व्यास, गिरिराज व्यास, रोहित व्यास, विनीत व्यास, केशव आचार्य, अनंत नारायण आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

एसजेपीएस : आपका श्रेष्ठ प्रदर्शन ही आपकी वास्तविक पहचान – डॉ गौरव बिस्सा 

दिनांक : सोमवार, 30 जून, 2025 व्यक्तिगत एवं संगठन की सफलता के लिए उससे जुड़ी टीम का आपसी दृ…