नशे के खिलाफ पुलिस की करवाई, 200 ग्राम एमडी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Description of image

बीकानेर, जिले के नोखा में पुलिस और डीएसटी की संयुक्त टीम ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है। इस ऑपरेशन में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो फलौदी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। साथ ही, पुलिस ने आरोपियों के पास से एक क्रेटा गाड़ी भी जब्त की है।नोखा पुलिस और डीएसटी की टीम ने एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में यह कार्रवाई की। इस ऑपरेशन में एएसआई रामकरण ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस को शक है कि यह गिरोह नशे की तस्करी से जुड़ा हुआ है और इस मामले में बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे नशे की इस खेप से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि यह नशा कहां से लाया गया था और कहां सप्लाई किया जाना था।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …