कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी

Description of image

राजस्थान के कई जिलों में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। इस बीच प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार इसके प्रभाव के राजस्थान के कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि हो सकती है

IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार 27 दिसंबर को प्रदेश के अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, उदयपुर, नागौर और पाली में मेघगर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यहां मेघगर्जन-वज्रपात की चेतावनी

वहीं बारां, भरतपुर, धौलपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर और श्रीगंगानगर में मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 24 घंटों में प्रदेश में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। कई जिलों में घना कोहरा भी छा सकता है। 27 और 28 दिसंबर के दौरान कोटा, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, उदयपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इस दौरान राज्य के कुछ भागों में मेघगर्जन के हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…