नगरीय विकास और स्वायत्त शासन विभाग मंत्री से मिले विधायक व्यास

Description of image

बीकानेर, 20 अगस्त। बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने बुधवार को जयपुर में नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा से मुलाकात की। उन्होंने बीकानेर विकास प्राधिकरण में पदों सहित अन्य विषयों के संबंध में चर्चा की। वहीं नगरीय क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था, बरसाती पानी निस्तारण, नालों की मरम्मत और रखरखाव के संबंध में भी चर्चा की। साथ ही हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनियों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के बारे में भी बातचीत की और आवश्यक कार्यवाही का आग्रह किया। साथ ही शहरी क्षेत्र के अत्यंत भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सामुदायिक शौचालयों, खासकर महिलाओं के लिए सुलभ कॉम्प्लेक्स बनाए जाने के बारे में भी बातचीत की।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …