मंडल रेलवे अस्पताल लालगढ़ में कैंसर जागरूकता सेमिनार आयोजित

Description of image

मंडल रेलवे अस्पताल लालगढ़ में आज (26.09.25) को ‘स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार’ अभियान के तहत कैंसर अवेयरनेस सेमिनार का आयोजन किया गया।

सेमिनार का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश मांझी के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर डॉ. आशु मलिक ने ओरल कैंसर के बारे में विस्तृत जानकारी दी। नांगल कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (श्रीमती उमा देवी भतमाल मेमोरियल) के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. जितेन्द्र कुमार नांगल ने सर्वाइकल एवं स्तन कैंसर पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा कैंसर संबंधी भ्रांतियों का निवारण किया।

डॉ. नांगल ने बताया कि 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीन अवश्य लगवानी चाहिए। मंडल अस्पताल की चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्वेता चौधरी ने बताया कि मंडल अस्पताल लालगढ़ में एचपीवी वैक्सीन उपलब्ध है और रेलवे लाभान्वितों को दी जा रही है। इस वैक्सीन से 90 प्रतिशत तक सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम संभव है।

कार्यक्रम के अंत में उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन, बीकानेर की उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा यादव ने आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन अल्पना कुमारी और समन्वय मूलचंद शर्मा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मंडल अस्पताल के अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जी.के. दास, मैट्रन सविता बाला सहित अनेक रेलवे कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …