लोगों ने पलक पांवड़े बिछा किया स्वागत, जगह जगह हुई पुष्प वर्षा

Description of image

बीकानेर, 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नापासर कस्बा देशभक्ति मय हो गया। हवा में लहराते तिरंगे झंडों के साथ भारत माता की जयघोष करते और वन्देमातरम के नारों के साथ आगे बढ़ते हजारों कस्बे वासियों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा में शिरकत की। वहां मौजूद लोगों ने पलक पांवड़े बिछाकर इसका स्वागत किया। पूरा यात्रा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा की पहल और नेतृत्व में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा नापासर के मुख्य बाजार नेताजी की मूर्ति से रवाना हुई और जैसे-जैसे आगे बढ़ी लोग इससे जुड़ते रहे। धीरे-धीरे यह कारवां बढ़ता गया। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि देश की आजादी का दिन प्रत्येक देशवासी के लिए गर्व का दिन है। हमने आजाद मुल्क में अपनी आँखें खोली, यह हमारा सौभाग्य है। खाद्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत देश भर में देश प्रेम और देशभक्ति का माहौल है। आज घरों, प्रतिष्ठानों, विद्यालयों और सार्वजनिक भवनों सहित प्रत्येक स्थान पर आमजन उत्साह के साथ तिरंगा झंडा फहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें देश को आजादी दिलाने वाले उन असंख्य देशभक्तों के प्रति कृतज्ञता की भावना रखनी चाहिए तथा देश को सतत ऊंचाइयों की ओर ले जाने में यथासंभव योगदान का संकल्प लेना चाहिए।

मंत्री श्री गोदारा खुद तिरंगा यात्रा के साथ पैदल चले और आमजन को देश प्रेम का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश भर में देशभक्ति से सराबोर कार्यक्रम हुए हैं, जिससे युवा पीढ़ी को आजादी के देश की आजादी के संघर्ष और वीरता की गाथाओं की जानकारी हुई है। रैली यहां से होते हुए राजीव गांधी स्टेडियम पहुंची। इस दौरान देशभक्ति के गीतों के साथ झूमते नागरिकों ने माहौल में देशभक्ति का रंग घोल दिया। लोगों ने दर्जनों स्थानों पर पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया।

 

*मंत्री ने लगाया पौधा, बच्चों को बांटी टॉफियां*

इस दौरान मंत्री श्री गोदारा ने ‘एक पेड़ मां के नाम और हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत पौधा लगाया। चूंगी चौकी पर खड़े बच्चों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया तो मंत्री ने बच्चों को टॉफियां बांट उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। डीजे की धुन पर भारत माता की जयघोष के साथ मंत्री देशभक्ति की भावना में सराबोर रहे। राजीव गांधी स्टेडियम में पुलिस द्वारा मंत्री श्री गोदारा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

कार्यक्रम में श्याम सुंदर पंचारिया, बीकानेर पंचायत समिति प्रधान राजकुमार कसवां, लूणकरणसर प्रधान कानाराम, नगर पालिका अध्यक्ष मंजू देवी सुथार, जसवंत दैय्या, राजाराम ओझा, खुशबू रतावा, दीनदयाल भाटी, गणपत गोदारा, दीपाराम नायक, अश्वनी कसवां, हेतराम कूकना, गोपी राम सोनी, भंवर लाल ढाका, रामरतन सुथार, मांगीलाल कुम्हार, रामनिवास कसवां, अनुराधा पारीक, दिलीप सिंह आडसर, महेंद्र ढाका, पवन स्वामी, नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी अलका बुरड़क सहित बड़ी संख्या में जन्मप्रतिनिधि,अधिकारी और आमजन साथ रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…