जिला कलेक्टर ने बिना पंजीकरण के संचालित डायग्नोस्टिक लैब पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

Description of image

 

बीकानेर, 22 अगस्त। क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत गठित जिला प्राधिकरण की बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में आयोजित हुई। प्राधिकरण के तौर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सोहनलाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध एवं आईएमईए सचिव डॉ. हरमीत सिंह तथा निरीक्षण दल प्रभारी डॉ. रमेश गुप्ता शामिल हुए। बैठक में अपना पक्ष रखने के लिए उन 8 डायग्नोस्टिक सेंटर के प्रभारी भी उपस्थित हुए, जिनका निरीक्षण एक्ट के तहत निरीक्षण दल द्वारा 2 अगस्त को किया गया था। यह सभी केंद्र बिना क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट पंजीकरण के संचालित पाए गए थे। बैठक में जिला कलेक्टर ने निरीक्षण में मिली कमियों तथा एक्ट के प्रावधानों पर चर्चा की और बिना पंजीकरण के लैब संचालन पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता के स्वास्थ्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक्ट के शत-प्रतिशत प्रावधानों को लागू किया जाएगा। एक ही चिकित्सक के कई लैब पर बिना उपस्थित हुए सेवा देने जैसे मामलों को जिला कलेक्टर ने अत्यंत गंभीरता से लिया और इस प्रकार की कार्य प्रणाली पर सख्ती से विराम लगाने के निर्देश सीएमएचओ डॉ. साध को दिए।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …