अग्निवीर भर्ती 2026: भारतीय सेना में आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक मौका

Description of image

जयपुर सोमवार, 06 अप्रैल 2026,अग्निवीर और रेगुलर कैडर के सैनिक के तौर पर भारतीय सेना में शामिल होने के लिए पंजीकरण की सीमा 10 अप्रैल 2026 तक बढ़ा दी गई है l

राजस्थान के रहने वाले जो युवा उम्मीदवार अभीतक आवेदन नहीं कर पाए है, उन्हें इस मौके का फायदा उठाने और भारतीय सेना में भर्ती के लिए जल्द से जल्द अपना पंजीकरण कराने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, और अग्निवीर तथा रेगुलर कैडर सैनिक के तौर पर गर्व के साथ देश की सेवा करने की दिशा में अपना पहला कदम बढ़ाएl
इच्छुक उम्मीदवार अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी) , अग्निवीर (लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी), अग्निवीर ट्रेडसमैन (10वी पास), अग्निवीर ट्रेडसमैन (8वी पास) श्रेणियों के साथ साथ जेसीओ/ ओआर रैंक के लिए धार्मिक शिक्षक जूनियर कमीशन अधिकारी, हवालदार शिक्षा, सिपाही फार्मा और सैनिक तकनीकी (नर्सिंग अस्सिस्टेंट / नर्सिंग अस्सिस्टेंट वेटनरी) के लिए भी आवेदन कर सकते है l महिला उम्मीदवार अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (महिला सेना पुलिस) के लिए आवेदन कर सकती है l भर्ती वर्ष 2027 के लिए पंजीकरण JIA (ज्वाइन इंडियन आर्मी) वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर 10 अप्रैल 2026 तक की जा सकती है|
विस्तृत सहायता और सवालो के लिए, उम्मीदवारों अपने सेना भर्ती कार्यालय से संपर्क करें, जिनके संपर्क विवरण और पते भारतीय सेना के वेबसाइट पर उपलब्ध हैं |

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बोथरा के नेतृत्व में कलेक्टर से मुलाकात, चाइनीज मांझे पर बैन की उठी मांग

बीकानेर। जैन महासभा बीकानेर के अध्यक्ष कन्हैया लाल बोथरा के नेतृत्व में आज बीकानेर जिला कल…