भीषण गर्मी में मानवता की मिसाल — “पालसिया लगाओ, पक्षी जीवन बचाओ” अभियान तेज

Description of image

बीकानेर- अर्पण सेवा समिति द्वारा पवनपुरी सेक्टर नम्बर तीन के राम मन्दिर के परिसर में “पालसिया लगाओ पक्षी जीवन बचाओ” अभियान रविवार को किया गया

अर्पण सेवा समिति टीम के राजकुमार भाटिया ने बताया यह कार्यक्रम राम मंदिर पुजारी पण्डित पंकज गौतम के सानिध्य में आयोजित किया गया।

​इस अवसर पर पंडित पंकज गोतम ने कहा अपने परिजनों के जन्म दिवस, वैवाहिक वर्षगांठ और दिवंगत परिजनों की पुण्य स्मृति के लिए इस कार्यक्रम के साथ गौ सेवा भी करनी चाहिये। अर्पण सेवा समिति द्वारा समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर पालसिये व पौधे लगाए जा चुके हैं। कार्यक्रम में जयेश शर्मा, नरेन्द्र, राजकुमार भाटिया, गांधीजी बडबूजर जी, विनय , महावीर आदि का सहयोग रहा।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

जयपुर मिलिट्री स्टेशन में गर्भ संस्कार कार्यक्रम का शुभारंभ।

जयपुर, शनिवार, 04 अप्रैल 2026 गर्भ संस्कार कार्यक्रम का सफल शुभारंभ 4 अप्रैल 2026 को जयपुर…