पेट्रोल व डीजल स्टॉक आरक्षित रखने के आदेश जारी

Description of image

बीकानेर। वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर रखते हुए पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल व डीजल का स्टॉक आरक्षित रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

जिला मजिस्ट्रेट और जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने समस्त पेट्रोल और डीजल के विक्रेताओं को 7 मई से आगामी आदेशों तक 2000 लीटर पेट्रोल व 5000 लीटर डीजल का स्टॉक आरक्षित रखने के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में जारी आदेशानुसार चिन्हित वाहनों को पेट्रोल व डीजल की मांगों के आवश्यकतानुसार उपलब्ध करवाई जाएगी। इस आरक्षित स्टॉक में डेड स्टॉक शामिल नहीं होगा।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …