बीकानेर रेल मंडल पर ‘रेल मदद पोर्टल’ के माध्यम से 21584 यात्री- शिकायतों का समाधान

Description of image

यात्रियों को श्रेष्ठ सुविधाएँ प्रदान करने हेतु मंडल रेल प्रबंधक डॉ. आशीष कुमार के दिशा- निर्देशन में रेल यात्रियों को यात्रा के दौरान स्टेशन व ट्रेन में होने वाली असुविधा/शिकायतों के शीघ्र समाधान करने के लिए रेलवे द्वारा विभिन्न स्तरों पर कार्य किये जा रहें हैं, ताकि यात्रियों को तुरन्त राहत मिल सके। साथ ही भारतीय रेलवे पर एकीकृत रेल मदद पोर्टल पर भी यात्रियों की शिकायतों का निवारण किया जा रहा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, भूपेश यादव ने बताया की रेल यात्री अपनी यात्रा के दौरान मोबाईल एप,वेबसाइट, एसएमएस,139 हेल्पलाईन, ई-मेल,सोशल मीडिया इत्यादि सभी माध्यमों से रेल मदद पोर्टल पर अपनी शिकायतें दर्ज कर सकतें हैं। सभी शिकायतें एक ही जगह पर रेल मदद पोर्टल पर प्राप्त होने से यात्रियों की शिकायतों/समस्याओं/शंकाओं के समाधान में तेजी आयी हैं।

वर्ष 01 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक कुल 21,584 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनका शत- प्रतिशत निस्तारण औसतन 31 मिनट के समय में किया गया। बीकानेर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग ने गत वित्तीय वर्ष 4297 शिकायतों का निस्तारण औसत 26 मिनट में कर EXCELLENT फीडबैक प्राप्त कियाIइसी प्रकार कैरिज एवं वैगन विभाग ने भी गत वित्तीय वर्ष में 6450 शिकायतों का औसत 27 मिनट में निस्तारण कर EXCELLENT फीडबैक प्राप्त कियाI इलेक्ट्रिक विभाग ने भी गत वित्तीय वर्ष में 5793 शिकायतों का निस्तारण औसत 45 मिनट में कर EXCELLENT फीडबैक प्राप्त किया I बीकानेर रेल मंडल पर यात्रियों की शिकायत निवारण हेतु वार रूम स्थापित किया गया है, जिसमें अधिकारी एवं कर्मचारी दिन-रात(24X7) अत्याधुनिक उपकरणों से यात्रियों की शिकायतों पर निगरानी रखते हैं एवं उनका समाधान करते हैं। हाल ही में बीकानेर रेल मंडल पर इस सप्ताह में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण औसत 21 मिनट में किया गया है,जो कि श्रेष्ठ यात्री सुविधा को इंगित करता है।

बीकानेर रेल मंडल को रेल मदद पोर्टल पर यात्रियों की प्रतिक्रियायें भी (Feedback) प्राप्त हुई, जो यात्रियों द्वारा मंडल द्वारा यात्रियों की शिकायतों के समाधान के लिये दी गई। उक्त प्राप्त प्रतिक्रियायों में उत्कृष्ट (Excellent) व संतोषप्रद (Satisfactory) के रूप में प्राप्त हुई। मदद एप के माध्यम से यात्रियों को सर्वश्रेष्ठ सुविधाएँ उपलब्ध करवाने पर बीकनेर रेल मंडल को हाल ही में 69 वें विशिष्ठ रेलसेवा पुरूस्कार समारोह में ‘शील्ड’ भी मिली हैI

उल्लेखनीय है कि बीकानेर रेल मंडल यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु हमेशा प्रयासरत है।

 

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …