
बीकानेर मण्डल पर रतनगढ-चूरु रेलखंड के रतनगढ एवं मोलीसर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-
*रद्द रेलसेवाऐं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 04832, चूरु-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 29.12.24 को रद्द रहेगी।
*आंशिक रद्द रेलसेवाऐं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1 गाडी संख्या 14897, बीकानेर-हिसार रेलसेवा जो दिनांक 29.12.24 को बीकानेर के स्थान पर चूरु से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा बीकानेर-चूरु स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
*मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1 गाडी संख्या 22481, जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलसेवा जो दिनांक 29.12.24 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा अपने निर्धारित मार्ग डेगाना-रतनगढ-सादुलपुर-लोहारु-रेवाडी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग डेगाना-फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी।
*रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 12458, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलसेवा जो दिनांक 29.12.24 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा बीकानेर स्टेशन पर 02 घंटे 45 मिनट रीशड्यूल रहेगी।