बीकानेर रेल मंडल पर यात्रियों एवं व्यापारियों सौगात, तीव्र गति से हो रहा दोहरीकरण कार्य

Description of image

बीकानेर रेल मंडल यात्रियों एवं व्यापारियों को नई सौगात देने की दिशा में रेलमार्गों का दोहरीकरण तीव्र गति से कर रहा है एवं वर्तमान में मंडल के चार खण्डों में दोहरीकरण कार्य चल रहा है।

1. बीकानेर रेल मंडल के चुरु रतनखंड में लगभग 42 किमी. में दोहरीकरण का कार्य हो रहा है जिसकी लागत 422 करोड़ रूपये लगभग है। यह कार्य वर्ष 2025 में पूरा होने की संभावना है।

2. चूरू सादुलपुर खंड : कुल 57.82 रूट कि.मी. का डबलिंग कार्य होना है यह कार्य 2026 तक पूरा होने की संभावना है। इस कार्य में लगभग 468 करोड़ की लागत प्रस्तावित है।

3. भिवानी-डोभभाली खंडः इस खंड में 42 किमी. का दोहरीकरण का कार्य होगा जिसमें 471.06 करोड रूपये लागत प्रस्तावित है, यह कार्य 2025 तक पूरा होने की सम्भावना है।

4. मनहेरु-बवानीखेड़ा खंडः इसके अंतर्गत 31 किमी कार्य होने की संभावना है यह कार्यभी 2025 तक पूरा होने की संभावना है। इस दोहरीकरण कार्य में 413 करोड़ रुपये की लागत प्रस्तादित है!

उक्त खण्डों के अतिरिक्त बठिंडा-फलोदी खंड, रेवाड़ी-सादुलपुर खंड, लालगढ़-बीकानेर ईस्ट

तक दोहरीकरण हेतु सर्वे हो रहा है।

उल्लेखनीय है की उक्त दोहरीकरण का कार्य पूरा होने पर यात्रियों के समय में बचत होगी, गाड़ियों की गति बढ़ेगी, ऊर्जा की बचत होगी, अधिक ट्रेनों का संचालन किया जा सकेगा, व्यापारी वर्ग को लाभ होगा, इसके साथ ही आर्थिक, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

 

 

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

पूजा, भक्ति, साधना से सदाचारी बनें, तभी जीवन सफल : जगद्गुरु वसन्त विजयानंद गिरी जी महाराज

बीकानेर। इस धरा पर मनुष्य योनि में जन्मा कोई भी प्राणी अपने ईष्ट, कुल देवी देवता अर्थात पर…