पशुपालन मंत्री श्री कुमावत से मिले श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री सारस्वत

Description of image

*पशुपालन मंत्री श्री कुमावत से मिले श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री सारस्वत*

 

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने मंगलवार को जयपुर में पशुपालन एवं गोपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत से मुलाकात की। उन्होंने श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पशु चिकित्सा से संबंधित सुविधाओं एवं सेवाओं का विस्तार करने के लिए नए पशु अनुसंधान केन्द्र और पशु प्रजनन केन्द्र खुलवाने की मांग की।

विधायक ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश निवासी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करते हैं। इस क्षेत्र में 100 से अधिक गांव हैं। जिनका मुख्य कार्य खेती एवं पशुपालन से संबंधित है। ग्रामीण क्षेत्र में पशुपालन और खेती कार्य आजीविका का प्रमुख साधन है। साथ ही पशुपालन को सेवा के रूप में भी करते हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में विभिन्न तरह के पशुधन हैं। इसके मद्देनजर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के पशुपालकों के लिए पशु अनुसंधान केन्द्र और पशु प्रजनन केन्द्र खुलवाना जरूरी है। उन्होंने आड़सर बास के प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय को वेटरनरी पॉली क्लीनिक में क्रमोन्नत करवाने, गुसाईसर बड़ा व इसके आसपास क्षेत्र में राठी गायों की अधिक संख्या को देखते हुए पशु चिकित्सा उपकेन्द्र गुसाईसर बड़ा को प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत करवाने, पशु उपकेन्द्र आडसर, सेरूणा और धर्मास को पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत करवाने का आग्रह किया।

विधायक ने पशु चिकित्सालय रीडी एवं लखासर को प्रथम श्रेणी चिकित्सालय में क्रमोन्नत करने, भेड़ ऊन विभाग की रिक्त 10 बीघा भूमि पर चार दीवारी निर्माण कार्य करवाने, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के समस्त पशु चिकित्सालयों एवं पशु उपकेन्द्रों में रिक्त पदों को भरवाने और पशुपालन, प्रजनन, सेवा एवं सामान्य उपचार की जानकारी एवं प्रशिक्षण के लिए श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सुविधाओं और सेवा प्रशिक्षण केन्द्रों की स्थापना करवाने का आग्रह किया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…