रामदेवरा के लिए 03 जोडी मेला स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

Description of image

रेलवे द्वारा रामदेवरा मेले के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान मेे रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 03 जोडी मेला स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसारः-

1. गाडी संख्या 04737, श्रीगंगानगर-पोकरण मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.08.25 से 03.09.25 तक (10 ट्रिप) श्रीगंगानगर से 10.15 बजे रवाना होकर 20.15 बजे रामदेवरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04738, पोकरण-श्रीगंगानगर मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.08.25 से 03.09.25 तक (10 ट्रिप) पोकरण से 20.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.50 बजे श्रीगंगानगर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में केसरी सिंहपुर, श्रीकरनपुर, गजसिंहपुर, राय सिंह नगर, जैतसर, सूरतगढ, राजियासर, अरजनसर, महाजन, लूनकरनसर, धीरेरा, लालगढ, कोलायत, फलौदी व रामदेवरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 07 द्वितीय शयनयान (अनारक्षित), 08 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 17 डिब्बे होगे।

2. गाडी संख्या 04739, लालगढ-रामदेवरा मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.08.25 से 03.09.25 तक (10 ट्रिप) लालगढ से 17.30 बजे रवाना होकर 20.15 बजे रामदेवरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04740, रामदेवरा-लालगढ मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.08.25 से 03.09.25 तक (10 ट्रिप) रामदेवरा से 20.45 बजे रवाना होकर 23.35 बजे लालगढ पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कोलायात व फलौदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 03 थर्ड एसी (लॉक रहेगे), 06 द्वितीय शयनयान (अनारक्षित), 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 15 डिब्बे होगे।

3. गाडी संख्या 04865, भगत की कोठी (जोधपुर)-रामदेवरा मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 22.08.25 से 07.09.25 तक भगत की कोठी से 09.10 बजे रवाना होकर 13.15 बजे रामदेवरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04866, रामदेवरा-भगत की कोठी (जोधपुर) मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 22.08.25 से 07.09.25 तक रामदेवरा से 14.00 बजे रवाना होकर 17.45 बजे भगत की कोठी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में जोधपुर, राईका बाग, महामंदिर, मन्डोर, मारवाड मथानियाँ, तिवरी, ओसियाँ, मारवाड लोहावट व फलौदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में डेमू रैक के 09 डिब्बे होगे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…