सावन तीज महोत्सव में महिलाएं जमकर थिरकीं, पूर्णतया पारिवारिक माहौल में हुई उपहारों की बौछार   

Description of image

बीकानेर। एडीटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स, बीकानेर के सदस्यों की ‘अर्धांगिनियों’और विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं के लिए बीकानेर सावन तीन महोत्सव 2.0 रेलवे स्टेशन के सामने होटल राजमहल में आयोजित किया गया।

संगठन के अध्यक्ष आनन्द आचार्य ने कार्यक्रम का आगाज करते हुए सभी पत्रकारों का सपत्निक परिचय दिया। मनोरंजन की दृष्टिकोण से डिजायन किये गए सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुए गीत-संगीत तथा संस्मरण, तीज की जानकारी हेतु प्रतिभागियों को बुलाया गया। खनक देवड़ा ने संस्कृत भक्ति गीत रचना ‘गणेश वन्दना’ गाकर शुभारम्भ किया तो संगीत विशारद् सरिता व्यास ने सावन का विरह गीत गाकर समा बांधना शुरू कर दिया। महेंद्र सोनी-रवि-धु्रव परिवार के बच्चों ने गीता के एक अध्याय का श्लोक वाचन किया तो हॉल में मौजूद सभी श्रोताओं ने खड़े रहकर तालियां बजायीं। महिलाओं के ग्रुप ने ‘फैशन का ये हे जलवा’ गीत पर महिलाओं ने धमाकेदार नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों में जोश भर दिया और इस तरह लगातार गीत नृत्य, तीज के संस्मरण की प्रस्तुतियां चलती रही। सभी वरिष्ठ महिलाओं सहित बालिकाओं को बॉलिवुड के फैशन गीतों पर केट वॉक करवाई। दो तीन राउंड में हुई इस एक्टिवीटी का सभी महिलाओं ने जमकर आनन्द उठाया तो आमंत्रित अतिथियों ने जजेज के रूप में सभी को कन्टेस्टेट को रूप मे प्रस्तुति, अंदाज अदायगी और चाल के आधार पर नम्बर देकर मनोरंजन के पलो में इजाफा कर दिया। केटवॉक का लुत्फ श्रोताओं के रूप में जहां बच्चों ने हुटिंग करते हुए उठाया वही पत्रकार भी अपने परिवार को खुश देखकर संगठन की महत्ता को समझ रहे थे।

कार्यक्रम के संयोजक राजीव जोशी, राम रतन मोदी, सरजीत सिंह के संयोजन में सभी पत्रकारों को सपत्निक मंच पर आंमत्रित करते हुए मनोरंजन के पलों के बीच ढेर सारे उपहारों की बौछार की गयी। उपहार प्रयोजकत्र्ता के घरों से आई प्रतिनिधि महिलाओं ने ‘अद्र्धागिनियों’ को दिए।

तीज महोत्सव 2.0 में ये रहे मुख्य रुप से सहयोगी

होटल राजमहल, लघु उद्योग भारती, लोट्स, रुम फ्रेशनर बनी हग, डिटर्जेंट बोटल बनी हग, बीकाजी, दर्मा वैदिक, परफ्यूम-डीयो बीरा, कला क्रिएशन, सिद्धी विनायक एन्टरप्राइजेज, भीखाराम चांदमल प्रायोजक, डीटीसी (डेवोटेड टू कस्टमर्स) सहयोगी रहे। विभिन्न कम्पनी की ओर से गिफ्ट हैम्पर भी प्रदान किए गए। पूर्णतया पारिवारिक   माहौल में व्यस्त समय के पेशे पत्रकारिता के परिवारों के ऐसा मिलन सबको आनंदित कर गया और ऐसे आयोजन और होने के हसरतों में इजाफा कर गया। कुल मिलाकर यह आयोजन बीकानेर के पत्रकार परिवार वर्ग के लिए एक बार फिर अनूठा प्रयास साबित हुआ जो परिवार की खुशियों के लिए था, जो बीकानेर जैसे परम्पराओं के शहर में भी बहुत कम देखने को मिलता है।

इन अतिथियों ने की शिरकत

लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष व रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटल राजमहल के निदेशक राजेश गोयल, महिला गृहिणी समाजसेविका सरिता गोयल, बनी हग से सी एण्ड   एफ महेंद्र सोनी, रवि, ध्रुव व राजीव पुरोहित, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय से प्रो. विमला, कला क्रिएशन से डिम्पल गांधी, सिद्धि विनायक एन्टरप्राइजेज व परफ्यूम-डीयो बीरा से प्रदीप गांधी, आयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रीति गुप्ता, उपनिदेशक जनसम्पर्क हरिशंकर आचार्य, महिला गृहिणी गंगा आचार्य, अर्हम् इंग्लिश एके  डमी से रमा-सुरेंद्र डागा, नीलम-महेश कुमार सेवग ने शिरकत की। वहीं अतिथि के रुप में कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय की विभागाध्यक्ष इतिहास, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. मेघना शर्मा ने ऑडियो संदेश भेजकर सभी को कार्यक्रम की बधाई दी। कार्यक्रम के संयोजक राजीव जोशी, रामरतन मोदी, सरजीत व राजेश रतन व्यास ने सभी का आभार जताया।

महिलाएं भी जमकर थिरकीं

सावन तीज महोत्सव 2.0 में अतिथि के तौर पर शामिल हुईं डॉ. विमला, आयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रीति के साथ पत्रकार परिवार की महिलाओं के साथ कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने भी जमकर सामूहिक नृत्य कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं रिद्धि और स्नेह, खनक देवड़ा, भावना मोदी, मानवी कुमारी, रिध्विका, पुनम ने नृत्य से प्रस्तुत दीं।

वहीं म्यूजिक चेयर गेम में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में रिद्धि शर्मा, 14 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में टीना विजेता रही।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…