ACB की बड़ी कारवाई, बीकानेर न्यायालय परिसर में पेशकार को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Description of image

बीकानेर, 15 जुलाई। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बीकानेर जिला न्यायालय परिसर में आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एससी/एसटी विशेष अदालत में कार्यरत पेशकार को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी पेशकार जगदीश कुमार, जो विशेष लोक अभियोजक (Special PP) के रूप में कार्यरत था, को ₹1,000 की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी ने परिवादी से पहले ही ₹500 की रिश्वत ले ली थी और अब शेष राशि की मांग कर रहा था। शिकायत के बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की। जैसे ही जगदीश कुमार ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, उसने नोट को मुंह में डालकर चबाने की कोशिश की, ताकि सबूत नष्ट किया जा सके।

हालांकि, मौके पर मौजूद ACB के सर्कल इंस्पेक्टर इंद्र कुमार और उनकी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। यह पूरी कार्रवाई एडीएसपी आशीष कुमार के निर्देशन में अंजाम दी गई। ACB ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई के बाद कोर्ट परिसर में हलचल मच गई और ACB की मुस्तैदी की एक और मिसाल सामने आई।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …